दिल्ली

नहीं होगा ‘अग्निपथ स्कीम’ का रोलबैक, लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी का ऐलान

अग्निपथ योजना को लेकर शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन बीते चार दिनों से हिंसक दौर में है। इस दौरान बिहार, झारखंड, UP समेत कई राज्यों में हिंसा की खबरें आई। हालांकि, सरकार ने डैमेज कंट्रोल की कोशिश की है।

नई दिल्ली

अग्निपथ स्कीम का रोलबैक नहीं होगा। यह कदम देश की रक्षा के लिए उठाया गया है। यह बात आज रक्षा मंत्रालय की प्रेस कांफ्रेंस के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने कही। साथ ही उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लेने वालों के लिए अग्निवीर की राह मुश्किल होगी। उन्हें यह सर्टिफिकेट देना होगा कि वह किसी तरह के प्रोटेस्ट में शामिल नहीं हुए हैं। इसके बाद पुलिस वेरिफिकेशन भी होगा। सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए लाई गई नई नीति ‘अग्निपथ’ से जुड़ी तमाम अपडेट्स के लिए बने रहिए लाइव हिंदुस्तान के साथ…

Sun, 19 Jun 2022 03:44 PM

सेना में अब सभी रिक्रूटमेंट केवल अग्निवीर के तहत

इस दौरान रक्षा मंत्रालय ने यह भी कहा कि सेना में अब सभी रिक्रूटमेंट केवल अग्निवीर के तहत ही होगा। जिन्होंने पहले अप्लाई किया था, उनके लिए एज लिमिट बढ़ा दी गई है। सभी को नए सिरे से अप्लाई करना होगा।

Sun, 19 Jun 2022 03:43 PM

‘अग्निपथ’ का रोलबैक नहीं होगा

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने कहा कि अग्निपथ स्कीम का रोलबैक नहीं होगा। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है। किसी कीमत पर वापस नहीं होगा।

Sun, 19 Jun 2022 03:10 PM

अग्निवीरों के लिए जरूरी होगा यह प्रमाण कि वे किसी प्रदर्शन में शामिल न हुए हों

अग्निवीर के लिए भर्ती होने वालों को यह प्रमाणपत्र देना होगा कि वह किसी तरह के विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं रहे हैं। इसके बाद पुलिस वेरिफिकेशन भी होगा। पुलिस वेरिफिकेशन के दौरान भी यह देखा जाएगा कि प्रतिभागी किसी तरह के प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए हैं।

Sun, 19 Jun 2022 02:47 PM

12वीं क्लास का सर्टिफिकेट दिया जाएगाः सेना

जवानों के इंश्योरेंस के लिए सब कंट्रीब्यूट करते हैं। केवल अग्निवीरों को ये नहीं देनी होगी। अग्निवीरों के साथ कोई भेदभाव नहीं किया गया है। 25 से 27 साल की उम्र में कितने लोगों की नौकरी लगती है? जब आप 10वीं क्लास पास करके हमारे पास आए तो आपको 12वीं क्लास का सर्टिफिकेट दिया जाएगाः सेना

Sun, 19 Jun 2022 02:43 PM

फौज की नौकरी एक जज्बा

कुछ दिनों के बाद हमारी इनटेक बढ़ेगी। यह 90 हजार तक हो जाएगी। हम अपनी फौज की कपैसिटी बढ़ाएंगे। 17.7 से 23 साल करके बदलाव इसलिए किया गया क्योंकि कोविड की वजह दो साल युवाओं को मौका नहीं मिला। अब उन्हें मौका मिलेगा। आज जवानों को जो पेड अलाउंस मिल रहा है उससे कुछ कम नहीं है। फौज की नौकरी एक जज्बा है, इसे पे से नहीं जोड़ सकतेः सेना

Sun, 19 Jun 2022 02:41 PM

युवाओं की तकनीक की जरूरतः सेना

जो युवा हैं वो ज्यादा टेक सेवी हैं। अब ज्यादातर युद्ध ड्रोन से लड़े जाते हैं। 2 साल से अग्निपथ योजना पर चर्चा चल रही थी। जब भी युद्ध हुए हैं आपकी आंखें भर जाती होंगी। 17.5 और 21 की उम्र में कोई तब्दीली नहीं की गई हैः सेना

Sun, 19 Jun 2022 02:39 PM

अग्निपथ पर सेना का बयान

हम चाहते थे कि युवाओं के ज्यादा शामिल होने से जोश और होश का बैलेंस बन जाए। हम सोचते हैं कि इससे जोश और होश का अनुपात बराबर हो जाएगा। आपको पता है कि फौज के कितने रिटायरमेंट हैं। ये वे लोग हैं जो कि प्रीमैच्योर रिटायरमेंट ले रहे हैंः सेना

Sun, 19 Jun 2022 02:30 PM

जम्मू-कश्मीर में एनकाउंटर

जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक छिपे हुए आतंकियों की तलाश के दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। यहां एनकाउंटर चल रहा है। पुलिस ने जॉइंट एंटी टेररिस्ट ऑपरेशन शुरू किया है।

Sun, 19 Jun 2022 01:27 PM

Agneepath Protest LIVE: अशोक गहलोत ने की अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूरे देश के नौजवानों में अग्निपथ योजना को लेकर आक्रोश है। PM और गृहमंत्री को समझना चाहिए और इसे वापस लेना चाहिए। बिना चर्चा किए जल्दबाजी में ये फैसला लिया गया जिसे सभी ने अस्वीकार कर दिया। सरकार इस पर चर्चा कर इस योजना को तुरंत वापस लें।

Sun, 19 Jun 2022 01:22 PM

Agneepath Protest LIVE: चंदौली में उपद्रवियों ने गश्त कर रही पुलिस की जीप को फूंका

पीडीडीयू नगर के अलीनगर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव के समीप रविवार की सुबह प्राइवेट वाहन से गश्त कर रही पुलिस टीम को उपद्रवियों ने घेर लिया। इस दौरान पुलिस कर्मी भाग खड़े हुए। उपद्रवियों ने वाहन फूंक दिया।इसकी जानकारी होते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर आईजी, कमिश्नर,डीएम,एसपी सहित कई थाने की फोर्स पहुंच गई। अधिकारियों के निर्देश पर आरोपितों की तलाश जारी है।

Sun, 19 Jun 2022 01:05 PM

Agneepth Scheme Protest LIVE: पंजाब में प्रदर्शनकारियों ने रोका CM मान का काफिला

पंजाब में अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों और मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच सड़क पर चर्चा हुई। मामले का एक वीडियो आम आदमी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया गया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक प्रदर्शनकारी ने आवाज लगाई और सीएम ने वाहन रोका। सीएम ने युवक से कहा, ‘अगर सभी सांसद अग्निपथ पर चर्चा के लिए मिलते हैं, तो मैं व्यक्तिगत तौर पर वहां जाऊंगा।’

Sun, 19 Jun 2022 12:31 PM

Agneepath Protest LIVE: प्रियंका गांधी ने की योजना वापस लेने की अपील

कांग्रेस का जंतर मंतर पर प्रदर्शन जारी है। प्रियंका गांधी की अगुवाई में आयोजित ‘सत्याग्रह’ में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, सचिन पायलट समेत कई बड़े नेता पहुंचे हैं। प्रियंका ने कहा, ‘देश की सेवा करने के लिए पूरे जीवन भर सेना में भर्ती होना चाहते हैं। ये जो भी हो रहा है गलत हो रहा है। इस योजना को वापस लेना चाहिए।’

Sun, 19 Jun 2022 12:20 PM

Agneepath Protest LIVE: बिहार में हिंसा पर लगने लगी लगाम, कोचिंग सेंटर पर कार्रवाई के आसार

अग्निपथ योजना के खिलाफ हिंसा से सबसे ज्यादा प्रभावित कहे जा रहे बिहार में शांति दोबारा लौटती दिख रही है। खबर है कि राज्य में आज हिंसा की खबरें सामने नहीं आई हैं। अब तक राज्य में 12 ट्रेनों को आग के हवाले किया जा चुका है। वहीं, करीब 373 ट्रेनें रद्द हैं।

Sun, 19 Jun 2022 12:05 PM

Agneepath Protest LIVE: मसौढ़ी में 3 कोचिंग सेंटर पर FIR

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, बिहार के मसौढ़ी स्थित तीन कोचिंग सेंटर पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पटना डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर ने जानकारी दी कि मसौढ़ी से गिरफ्तार किए गए लोगों को फोन से हिंसा में शामिल होने की बात का खुलासा हुआ है। उन्होंने बताया कि अब तक 147 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही 23 FIR दर्ज की गई हैं।

Sun, 19 Jun 2022 11:57 AM

Agneepath Protest LIVE: राहुल गांधी का हमला- देश के हाल के लिए पीएम जिम्मेदार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘बार-बार नौकरी की झूठी उम्मीद दे कर, प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं को बेरोज़गारी के ‘अग्निपथ’ पर चलने के लिए मजबूर किया है। 8 सालों में, 16 करोड़ नौकरियां देनी थीं मगर युवाओं को मिला सिर्फ़ पकोड़े तलने का ज्ञान। देश की इस हालत के ज़िम्मेदार केवल प्रधानमंत्री हैं।’

Sun, 19 Jun 2022 11:55 AM

Agneepath Protest LIVE: राजनाथ सिंह के आवास पर बैठक संपन्न, 2 बजे हो सकती है बड़ी घोषणा

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर आयोजित बैठक पूरी हो गई है। इस चर्चा में वायुसेना प्रमुख वीआर चौधरी, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार और थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे मौजूद रहे। एक दिन पहले ही सरकार ने रक्षामंत्रालय में अग्निवीरों के लिए 10 फीसदी आरक्षण का ऐलान किया था। आज दोपहर 2 बजे तीनों सेनाएं साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रही हैं।

 

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button