पूजा भट्ट से शादी करना चाहते थे महेश भट्ट?, लिप टू लिप किस देखकर भड़के थे लोग

,नई दिल्ली
बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) की जिंदगी किसी फिल्म की कहानी की तरह ही है। अपनी जिंदगी में उन्होंने कई उतार-चढ़ाव देखे और साथ ही अपने फिल्मी करियर के दौरान वह कई विवादों में भी उलझ चुकी हैं। एक बार तो अपने पिता महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) के चलते भी उनका नाम विवादों में छाया हुआ था। दरअसल एक मैगजीन के कवर पर दोनों की बोल्ड तस्वीर छपी थी। इस तस्वीर में पूजा भट्ट अपने पिता को स्मूच करती हुई नजर आई थी। इस तस्वीर के सामने आने के बाद खूब बवाल हुआ था। लोगों ने ना सिर्फ महेश भट्ट को जान से मारने की धमकी दे डाली थी बल्कि यह भी कहा उनकी वजह से समाज को गलत मैसेज जा रहा है।
दोनों ने कही थी ये बात
हालांकि जब मामला तूल पकड़ने लगा तब महेश और पूजा भट्ट (Mahesh Bhatt and Pooja Bhatt Photoshoot) की ओर से यह बात सामने आई कि तस्वीर फेक है। लोग इस बात को नहीं मान रहे थे। हर किसी का यही कहना था कि पूजा और महेश बेशर्मी की हद पार कर चुके हैं। एक मैगजीन कवर के चलते विवाद इतना बढ़ गया था कि महेश भट्ट को अपनी बात सामने रखने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी पड़ी थी।
महेश भट्ट के बयान से मचा था हंगामा
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद ये मामला दबा नहीं बल्कि और भी उलझ गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महेश भट्ट ने कुछ ऐसा कह दिया कि लोगों के बीच हड़कंप मच गया। महेश भट्ट ने भरी महफिल में कह दिया कि अगर पूजा उनकी बेटी ना होती तो वह उनसे तुरंत शादी कर लेते। विवाद इतना बढ़ गया था कि महेश भट्ट को फिर से अपनी बात को दुनिया को बताने के लिए सामने आने पड़ा था। इस बार महेश भट्ट ने कहा कि मैगजीन कवर से हुए विवाद की वजह से वह डिप्रेशन में चले गए थे और इसी वजह से उन्होंने पूजा के साथ शादी करने वाला बयान भी दे डाला था। हालांकि यह विवाद फिर भी खत्म नहीं हुआ था।
ऐसा रहा है पूजा का फिल्मी सफर
पूजा भट्ट ने फिल्म डैडी से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। यह फिल्म 1989 में रिलीज हुई थी। इसके बाद पूजा को सड़क, दिल है कि मानता नहीं, जुनू, गुनहगार, अंगरक्षक, बॉर्डर, जख्म और अंगारे जैसी तमाम फिल्मों में देखा गया। आखिरी दफा उन्हें सड़क के सीक्वल सड़क 2 में देखा गया था। बता दें कि साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म पाप के जरिए पूजा ने डायरेक्शन के क्षेत्र में अपना पहला कदम रखा था।