नागिन 6 प्रोमो: अपने पहले दुश्मन को मौत के घाट उतारेगी शेष नागिन, होगी ये बड़ी चूक

मनोरंजन

Loading

नई दिल्ली

तेजस्वी प्रकाश के टीवी शो नागिन 6 (Naagin 6) की शुरुआत बीते हफ्ते ही हुई है। इस सुपरनैचुरल ड्रामा के 2 एपिसोड ऑनएयर किए जा चुके हैं। एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस में बने इस शो को अब तक मिला-जुला रिस्पॉन्स ही मिला है। ऐसे में मेकर्स ने अब दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डबल डोज देने की तैयारी कर ली है। मेकर्स ने नागिन 6 का नया धमाकेदार प्रोमो (Naagin 6 Promo) रिलीज किया है। इस प्रोमो को देखने से साफ पता चल रहा है कि इस हफ्ते नागिन 6 में कई खुलासे होने वाले हैं। प्रोमो में तेजस्वी प्रकाश (Tejaswi Prakash) और महक चहल (Mahek Chahal) नजर आ रही हैं और अपकमिंग एपिसोड में पूरा फोकस इन्हीं के किरदारों पर होने वाला है।

दुश्मन को मारेगी शेषनागिन 
नागिन 6 में महक चहल शेष नागिन के किरदार में नजर आती हैं और अपकमिंग एपिसोड में वह अपने पहले दुश्मन पर वार करने वाली है। मामला तब फंसेगा जब शेष नागिन को प्रोफेसर के जरिए पता चलेगा कि अभी तक उनका पहला दुश्मन खुलेआम घूम रहा है। ऐसे में शेष नागिन को सर्वश्रेष्ठ शेष नागिन (तेजस्वी प्रकाश) पर शक होने लगेगा। यहीं से दोनों के बीच जंग शुरू हो जाएगी। इस बीच शेष नागिन अपने पहले दुश्मन का खात्मा कर देगी।

क्या TRP लिस्ट में मिलेगी शो को जगह 
लोगों की नजरें तो अब इसी बात पर टिकी हुई हैं कि क्या नागिन 6 को पहले दो एपिसोड के जरिए टीआरपी लिस्ट में जगह मिल पाएगी? वैसे देखा जाए तो एकता कपूर के इस शो के पिछले दो सीजन तो फ्लॉप ही साबित हुए हैं। ऐसे में लोग यह जानने के लिए बेकरार है कि नागिन 6 को दर्शकों का प्यार मिल पाएगा या नहीं? फिलहाल के लिए कॉमेंटबॉक्स में बताएं कि नागिन 6 के अपकमिंग एपिसोड को देखने के लिए आप कितने उत्सुक हैं?