कुते का 3 दिन तक किया यौन शोषण, CCTV में कैद हैवानियत; शिकायत के बाद केस दर्ज

,नई दिल्ली
हैदराबाद में एक युवक पर कुत्ते के यौन शोषण का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। एक पशु अधिकार कार्यकर्ता पृथ्वी का कहना है कि यह घटना नरसिम्हा बस्ती की है। उन्होंने कहा कि 5 फरवरी को उन्हें यह विचलित कर देने वाला वीडियो मिला था। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि यह युवक एक स्ट्रीट डॉग के साथ दुष्कर्म कर रहा है।
पृथ्वी ने कहा, ‘यह नरसिम्हा बस्ती में हुआ है। हमें बताया गया था कि यह युवक पिछले तीन दिनों से बार-बार ऐसा घिनौना काम कर रहा था।’ पशु अधिकार कार्यकर्ता ने कहा कि एक अध्ययन से पता चला है कि जानवरों के साथ क्रूरता करने वाले ज्यादातर लोग समाज के अहम लोग, महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के साथ क्रूरता करने से पीछे नहीं हटते है।
इस वीडियो को नालाकुंता पुलिस को सौंप दिया गया है। अब इस मामले में पुलिस ने पशु के साथ क्रूरता की धारा सेक्शन 11 (A)के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक को गिरफ्तार करने की कोशिशें की जा रही हैं।
बिल्ली को जिंदा जलाया
आपको याद दिला दें कि साल 2020 में एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसे लेकर दावा किया गया था कि इस वीडियो में नजर आ रहा है कि एक बिल्ली को जिंदा जला दिया गया। यह घटना भी हैदराबाद की ही बताई गई थी। बाद में इस मामले में ह्यूमेन सोसाइटी इंटरनेशनल-इंडिया ने आरोपी की सूचना देने वाले को 50,000 रुपये इनाम देने का ऐलान भी किया था। वीडियो को ट्विटर पर HIS-India के साथ शेयर किया गया था। इसमें किसी को बिल्ली के बच्चे को लाइटर से आग लगाते दिखाया गया था।
बंदर के साथ क्रूरता
साल 2020 में ही जून के महीने में एक अन्य वीडियो वायरल हुआ था। इसमें एक शख्स को बंदर को पीटते और फिर उसे पेड़ पर लटकाते हुए देखा जा सकता था। दावा किया गया था कि यह घटना तेलंगाना के खम्मम जिले के अम्मपेलम गांव की है। बंदर के साथ क्रूरता का यह वीडियो वायरल होने के बाद वन अधिकारियों ने वेंकटेश्वर राव को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, आरोपियों को बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया था।