देश

हिजाब विवाद: ये लड़कियों पर अत्याचार:कांग्रेस विधायक कनीज़ फातिमा

कर्नाटक में हिजाब विवाद ने राजनीतिक रंग ले लिया है. सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हिजाब को धार्मिक प्रतीक बताते हुए शैक्षणिक संस्थानों द्वारा पालन किए जाने वाले पोशाक से संबंधित नियमों का समर्थन किया है, वहीं विपक्षी दल कांग्रेस मुस्लिम लड़कियों के समर्थन में सामने आई है.

शनिवार को कांग्रेस विधायक कनीज़ फातिमा ने उडुपी में जमकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान उनके साथ सैकड़ों की संख्या में छात्रा थी. उन्होंने कहा कि परीक्षा से दो महीने पहले छात्राओं को स्कूल जाने से रोकना लड़कियों के खिलाफ अत्याचार है.

उडुपी. 

कर्नाटक में हिजाब (Karnataka Hijab Controversy) को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. शनिवार को कांग्रेस विधायक कनीज़ फातिमा ने उडुपी में जमकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान उनके साथ सैकड़ों की संख्या में छात्रा थी. उन्होंने कहा कि परीक्षा से दो महीने पहले छात्राओं को स्कूल जाने से रोकना लड़कियों के खिलाफ अत्याचार है. बता दें कि पिछले महीने कर्नाटक के उडुपी जिले में एक कॉलेज में हिजाब पहनने के लिए 6 छात्राओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया था.

कनीज़ फातिमा ने कहा कि वे लोग अपने हिजाब का रंग बदलने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा, ‘हम हिजाब के रंग में बदलाव के लिए तैयार हैं ताकि इसे यूनीफॉर्म के साथ मैच कर सके. लेकिन हम इसे छोड़ नहीं सकते. मैं विधानसभा में भी हिजाब पहनती हूं. अगर उनमें हिम्मत है तो वे मुझे रोक कर दिखाए. हम सीएम को ज्ञापन देंगे और बाद में उडुपी में विरोध करेंगे.’

जारी हुआ आदेश
इस बीच कर्नाटक में शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पर विवाद के बढ़ने के बीच राज्य सरकार ने शनिवार को ऐसे कपड़े पहनने पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया जो स्कूलों और कॉलेजों में समानता, अखंडता और लोक व्यवस्था को बिगाड़ते हैं. सरकारी आदेश में कहा गया है, ‘कर्नाटक शिक्षा कानून, 1983 के खंड 133 (2) को लागू किया गया है जिसमें यह कहा गया है कि एक समान शैली की पाोशाक अनिवार्य रूप से पहनी जानी चाहिए. निजी स्कूल प्रशासन अपनी पसंद के परिधान का चयन कर सकता है.’

विवाद ने राजनीतिक रंग लिया
कर्नाटक में हिजाब विवाद ने राजनीतिक रंग ले लिया है. सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हिजाब को धार्मिक प्रतीक बताते हुए शैक्षणिक संस्थानों द्वारा पालन किए जाने वाले पोशाक से संबंधित नियमों का समर्थन किया है, वहीं विपक्षी दल कांग्रेस मुस्लिम लड़कियों के समर्थन में सामने आई है.कांग्रेस विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पहनने के अधिकार पर मुस्लिम लड़कियों का समर्थन किया है. उन्होंने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर हिजाब के नाम पर पूरे राज्य में सांप्रदायिक विद्वेष पैदा करने की कोशिश करने का आरोप लगाया. (ANI इनपुट के साथ)

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button