Breaking News

चुनाव के बाद भाजपा को छोड़कर किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन के लिए तैयार : प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि पार्टी उत्तर प्रदेश में भाजपा को छोड़कर किसी भी पार्टी के साथ चुनाव के बाद गठबंधन के लिए तैयार है

नई दिल्ली।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि पार्टी उत्तर प्रदेश में भाजपा को छोड़कर किसी भी पार्टी के साथ चुनाव के बाद गठबंधन के लिए तैयार है। हालांकि, उन्होंने समाजवादी पार्टी और भाजपा दोनों पर एक जैसी राजनीति करने का आरोप लगाया।

प्रियंका गांधी ने एक इंटरव्यू में गठबंधन के सवाल पर कहा कि, भाजपा के लिए दरवाजा बंद है लेकिन अन्य पार्टियों के लिए खुला है। समाजवादी पार्टी और भाजपा एक समान शैली की राजनीति कर रहे हैं क्योंकि वे उस तरह की राजनीति से लाभान्वित हो रहे हैं। हम कह रहे हैं कि आम लोगों को लाभ होना चाहिए, विकास के मुद्दों को उठाया जाना चाहिए। सांप्रदायिकता और जातिवाद के आधार पर आगे बढ़ने वाली पार्टियों का सिर्फ एक एजेंडा होता है। वे एक-दूसरे को फायदा पहुंचाते हैं।

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button