टीवी की विलेन के तौर पर मशहूर हुईं थीं ये एक्ट्रेस, फैंस को आज भी याद हैं इनके अंदाज

नई दिल्ली
Most Popular TV Show Vamps
भारतीय टीवी शोज में फीमेल विलेन्स का कॉन्सेप्ट काफी पुराना रहा है। क्योंकि अधिकतर टीवी शोज फैमिली बेस्ड होते हैं और कहानी एक परिवार के सदस्यों के इर्द-गिर्द घूमती है, इसलिए शो में निगेटिव रोल भी किसी पारिवारिक सदस्य का ही होता है। आज हम आपको कुछ ऐसी कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने टीवी शोज में वैम्प रोल प्ले किए थे जो कि बहुत ज्यादा पॉपुलर हुए।
Urvashi Dholakia (Kasauti Zindagi Ki)
टीवी शो ‘कसौटी जिंदगी की’ में एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया ने टीवी की सबसे मशहूर वैम्प ‘कोमोलिका’ का रोल प्ले किया था। ये किरदार फैंस के जेहन में आज भी ताजा है। इस रोल की वजह से उर्वशी बहुत तेजी से लोकप्रिय हुई थीं। उर्वशी का ये अंदाज फैंस को आज भी याद है।
Kamya Punjabi (Shakti- Ek Ehsaas Ki)
टीवी एक्ट्रेस काम्या यूं तो कई शोज में निगेटिव रोल प्ले कर चुकी हैं लेकिन जैसा काम उन्होंने ‘शक्ति अस्तित्व के अहसास की’ में किया था वो वाकई अनमैचिंग था। उन्हें इस शो में अपने काम के लिए अवॉर्ड भी मिले थे। दर्शकों को इस शो से काम्या का अंदाज आज भी याद है।
Anita Hassanandani (Ye Hai Mohobattein)
‘ये है मोहब्बतें’ साल 2013 में सबसे ज्यादा टीआरपी खींचने वाला शो साबित हुआ था। शो की खूबसूरत सी लव स्टोरी में अनीता हंसनंदानी ने निगेटिव रोल प्ले किया था। रमन और इशिता की जोड़ी भले ही इस शो की पहचान रही लेकिन कहीं न कहीं अनीता भी दर्शकों के दिलों में जगह बना पाने में कामयाब रही थीं।
Leena Jumani (Kumkum Bhagya)
एक्ट्रेस लीना जुमानी के किरदार के बिना टीवी शो ‘कुमकुम भाग्य’ अधूरा ही रहता। शो में उन्होंने तनु का रोल प्ले किया था, जिसका काम था अभी और प्रज्ञा की लव स्टोरी में दरार डालना। कई सालों तक ये टीवी शो टीआरपी की लिस्ट में टॉप 10 के भीतर अपनी जगह बनाए रखने में कामयाब रहा था।
Jennifer Winget (Beyhadh)
टीवी के सबसे पॉपुलर शोज की बात हो और ‘बेहद’ का नाम नहीं आए ऐसा कैसे हो सकता है। जेनिफर विंगेट ने इस शो में ग्रे शेड रोल प्ले किया था। उनका काम इतना पसंद किया गया कि शो के दूसरे सीजन में भी जेनिफर को ही कास्ट किया गया। जेनिफर ने एक ऐसी बहू का रोल प्ले किया था जो अपनी सास के खिलाफ साजिशें रचती है।
Amrapali Gupta (Ishqbaaz)
आम्रपाली गुप्ता टीवी की दुनिया का एक मशहूर चेहरा रही हैं। टीवी शो ‘इश्कबाज’ में आम्रपाली ने वैम्प रोल प्ले किया था। स्टार प्लस के टीवी शो ‘इश्कबाज’ में आम्रपाली ओबेरॉय फैमिली के खिलाफ साजिशें रचती और किसी भी तरह उन्हें परेशान करती नजर आती हैं। शो में उनका काम फैंस को काफी पसंद आया था।




