नाग रूपी आरएसएस एवं सांप रूपी भाजपा को स्वामी रूपी नेवला यू.पी. से खत्म करके ही दम लेगा : स्वामी प्रसाद मौर्य

Breaking News

Loading

उत्तर प्रदेश के योगी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे चुके स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा है कि आरएसएस और भाजपा को यू.पी. से खत्म करके ही दम लूंगा

लखनऊ।

उत्तर प्रदेश के योगी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे चुके स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा है कि आरएसएस और भाजपा को यू.पी. से खत्म करके ही दम लूंगा।

गुरुवार को एक फोटो शेयर करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्या ने लिखा, ” नाग रूपी आरएसएस एवं सांप रूपी भाजपा को स्वामी रूपी नेवला यू.पी. से खत्म करके ही दम लेगा।”

 

 

स्वामी ने मंगलवार को इस्तीफा दिया

करीब पांच साल तक बीजेपी में रहने के बाद मंगलवार को स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस्तीफा दिया। इस्तीफा देने के बाद उनके खिलाफ एक अरेस्ट वारंट जारी किया गया है। सुलतानपुर के एमपीएमएलए कोर्ट ने स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ वारंट जारी किया है। उनपर हिंदू देवी देवताओं को लेकर टिप्पणी करने और धार्मिक भावना भड़काने का आरोप है। अदालत ने मौर्य को 24 जनवरी को पेश होने के लिए कहा है।