दिल्ली

दिल्ली में एक दिन में सर्वाधिक बारिश,टूटा 23 साल का रेकार्ड

दिल्ली में कम से कम पिछले 23 साल में जनवरी में एक दिन में सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार को रात से शुरू हुई बारिश शनिवार को भी रुक-रुक कर होती रही। इससे राष्ट्रीय राजधानी के निचले इलाकों में पानी भर गया। वहीं इस दिन तापमान के लिहाज से भी अनूठा रहा। जानकारी मिली कि इस दिन दिल्ली में दिन व रात के तापमान में क रीब एक डिग्री का ही अंतर देखने को मिला। जहां अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान औसत से तीन डिग्री कम व न्यूनतम तापमान औसत से आठ डिग्री अधिक रहा।

मौसम विज्ञान विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक शहर के कई हिस्सों में जलभराव की दिक्कत हुई। विभाग ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला में शनिवार सुबह तक 41 मिमी बारिश दर्ज की, जो 23 साल में जनवरी में एक दिन (24 घंटे) में हुई सर्वाधिक बारिश है। इससे पहले सन 1999 में सात जनवरी को एक दिन में 46 मिमी बारिश हुई थी। वहीं शनिवार शाम तक दिल्ली में बारिश का आंकड़ा बढ़ कर 46.8 मिमी हो गया। हालांकि यह 32 घंटों में दर्ज की गई बारिश है।

दिल्ली के पालम में मौसम केंद्र ने शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 48 मिमी बारिश दर्ज की। रात भर हुई बारिश के कारण राजधानी की वायु गुणवत्ता में सुधार देखा गया और सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 114 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है।

यह शुक्रवार को 182 था। मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से आठ डिग्री अधिक हैं। हवा में सापेक्ष नमी 100 फीसद दर्ज की गई।

बारिश और सर्द हवाओं से लुढ़का पारा

पश्चिमी विक्षोभ मध्य पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण राजस्थान के मध्य भाग पर बना हुआ है। इनके प्रभाव से पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालय पर मध्यम से भारी बारिश और बर्फबारी हुई। दिल्ली एनसीआर में मध्यम से भारी बारिश हुई। मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान के पूर्वी भागों और पंजाब में एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश हुई। वहीं बारिश और सर्द हवाओं से पारा लुढ़क गया है।

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button