सिद्धांत कपूर का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव आने की खबर पर शक्ति कपूर ने दिया ये जवाब

Siddhant Kapoor Drug Case: बेटे सिद्धांत के ड्रग केस में गिरफ्तार होने के बाद उनके पिता शक्ति कपूर ने इस मामले पर रिऐक्शन दिया है। उनका कहना है कि वह बस यही कह सकते हैं कि ऐसा संभव नहीं है।
मुंबई
बेटे सिद्धांत कपूर (Siddhant Kapoor) को ड्रग केस में हिरासत में लिए जाने के बाद उनके पिता शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) का रिऐक्शन आया है। उनका कहना है कि वह मुंबई में हैं उन्हें न्यूज चैनल्स से पता चला। सिद्धांत को बेंगलुरु की एक रेव पार्टी से डिटेन किया गया है। आरोप है कि संडे को हुई इस पार्टी में श्रद्धा कपूर के भाई ने ड्रग्स ली थी। खबरें ये भी हैं कि सिद्धांत को मिलाकर छह लोगों का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा का नाम भी ड्रग केस में आ चुका है। वह सुशांत की अच्छी दोस्त थीं। उनसे नारकोटिक्स ब्यूरो ने पूछताछ की थी।
शक्ति कपूर ने दिया ये जवाब
हमारे सहयोगी हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, शक्ति कपूर से जब उनके बेटे के ड्रग केस के बारे में पूछा गया तो उनका जवाब था, मैं मुंबई में हूं, मुझे न्यूज चैनल्स से पता चला। पता नहीं क्या हो रहा है। साथ ही यह भी कहा कि सिद्धांत को सिर्फ हिरासत में लिया गया है, गिरफ्तारी नहीं हुई है।