हर बात के लिए मोदी-मोदी, लोकतंत्र नहीं तानाशाही है:मल्लिकार्जुन खड़गे

हर बात के लिए मोदी-मोदी, लोकतंत्र नहीं तानाशाही है- बोले कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे…..
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘‘देश में संविधान और लोकतंत्र अगर है, तो इसके जरिए कोई भी आरक्षण और प्रमोशन की मांग कर सकता है।
Congress: सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर रविवार (8 जनवरी) को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने निशाना साधा। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में अगर किसी व्यक्ति को आप भगवान बनाते हैं तो यह लोकतंत्र की जगह तानाशाही बन जायेगी। खड़गे ने संविधान और लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए समाज के सभी वर्गों, खासतौर से SC/ST और अन्य कमजोर तबकों को एकसाथ आने की अपील की।
“किसी व्यक्ति को भगवान बनाना तानाशाही”
खड़गे ने कहा, “हर बात के लिए मोदी-मोदी…लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं।” उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अगर एक व्यक्ति को आप को भगवान बनाते हैं, तो फिर लोकतंत्र नहीं रह जाता। यह कदम लोकतंत्र को तानाशाही की तरफ ले जाएगी। इस बारे में आप सभी को सोचना होगा। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अपने अधिकारों को आप सभी को जानना है। इसके लिए संघर्ष करना होगा।
खड़गे ने कहा, “अगर आपके पास शक्ति है और आप एकजुट हैं, तो आपकी वैल्यू मिलेगी। लेकिन अगर आप एकजुट नहीं हैं, हर कोई आपको ‘बांटकर राज करने वाला सिद्धांत आपके ऊपर लागू करेगा, जैसा अंग्रेजों ने किया था और अब मोदी कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करना होना चाहिए।
खड़गे ने कहा, ‘‘देश में संविधान और लोकतंत्र अगर है, तो इसके जरिए कोई भी आरक्षण और प्रमोशन की मांग कर सकता है। लोकतंत्र के जरिए ही कोई भी विधायक या मंत्री बन सकता है। कांग्रेस प्रमुख ने भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र कर कहा कि यात्रा में लाखों लोग राहुल गांधी की के साथ जुड़ रहे हैं। यह एक राष्ट्रव्यापी यात्रा है। इसका केंद्र बेरोजगारी, महंगाई है।
बता दें कि इस सम्मेलन में कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धरमैया, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख डी के शिवकुमार, कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला समेत अन्य पार्टी नेताओं ने भी भाग लिया।