Breaking News

भाजपा नेता-सरकार संविधान के मूल्यों को खत्म कर रही है : मल्लिकार्जुन खरगे

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि भाजपा सरकार संविधान के मूल्यों को खत्म कर रही है और नागरिकों के अधिकारों, खासकर महिलाओं के अधिकारों का उल्लंघन कर रही है। साथ ही उन्होंने पीएम मोदी के भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के बयान का भी मजाक उड़ाया।

 

बंगलूरू

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को भाजपा नेताओं पर तीखा हमला किया। उन्होंने भाजपा नेताओं को ‘नरकवासी’ बताते हुए कहा कि इन नेताओं ने देश को आजादी दिलाने या अर्थव्यवस्था और समाज की भलाई के लिए कुछ नहीं किया। खरगे ने विशेष रूप से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर डॉ. बी आर अंबेडकर वाले बयान को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शाह ने भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. बी आर अंबेडकर के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की।

संविधान के मूल्यों को खत्म कर रही भाजपा-खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आगे कहा कि भाजपा सरकार संविधान के मूल्यों को खत्म कर रही है और नागरिकों के अधिकारों, खासकर महिलाओं के अधिकारों का उल्लंघन कर रही है। उन्होंने पीएम मोदी के भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के बयान का भी मजाक उड़ाया और कहा कि भाजपा सरकार देश की अर्थव्यवस्था को पिछड़ा कर रही है। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार सिर्फ अमीरों और ताकतवर लोगों को फायदा दे रही है, जबकि गरीबों को नजरअंदाज कर रही है।

संसद में कामकाज में गिरावट आ रही- खरगे
खरगे ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार देश के संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा कि संसद में कामकाज में गिरावट आ रही है। इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार धार्मिक कट्टरवाद को बढ़ावा दे रही है, जिससे समाज में नफरत और विभाजन फैल रहा है और अल्पसंख्यकों और कमजोर वर्गों के खिलाफ भेदभाव किया जा रहा है।

मणिपुर को लेकर भी किया घेराव
इसके साथ ही मणिपुर हिंसा को लेकर भी भाजपा का घेराव किया। उन्होंने कहा कि मणिपुर में हिंसा जारी है, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से कोई जवाबदेही नहीं है। बता दें कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सोमवार को इंदौर जा रहे हैं, जहां वह गांधी और अंबेडकर के विचारों को बढ़ावा देने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

 

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button