मनोरंजन

रणवीर सिंह ने दिखाया ’83’ का धड़कनें बढ़ाने वाला टीजर

रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म ’83’ का टीजर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। टीजर में रणवीर की थोड़ी सी मगर दमदार झलक दिखाई दी है। फिल्म का ट्रेलर 30 नवंबर को आएगा। कबीर सिंह के डायरेक्शन में बनी कपिल देव की ये बायोपिक 25 दिसंबर को सिनेमाहॉल्स में रिलीज होगी। फिल्म का टीजर धड़कनें बढ़ाने वाला है। फैन्स को काफी पसंद आ रहा है और रणवीर में कपिल देव की झलक दिख रही है। सारा अली खान सहित कई सिलेब्स रणवीर के इंस्टा पर टीजर की तारीफ की है।

कबीर खान की स्पोर्ट्स फिल्म 83 का टीजर रिलीज हो चुका है। इसमें रणवीर पूर्व क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका में हैं। टीजर की क्लिप में ’83’ वर्ल्डकप के फाइनल का धड़कने बढ़ाने वाला सीन दिखाया गया है। यह लॉर्ड्स के मैदान पर खेला गया था। इश मैच में भारत ने वेस्ट इंडीज को हराकर पहला वर्ल्डकप अपने नाम किया था।

देखने में लग रहा है कि वीडियो में वह सीन रिक्रिएट किया गया है जब कपिल देव विवियन रिचर्ड्स का कैच लेते हैं। इसमें मदन लाल बॉलिंग कर रहे थे। सीन में रणवीर की थोड़ी सी झलक दिख रही है जो कि कैच पकड़ने वाले हैं। क्लिप में हार्डी संधू और जतिन सरना भी दिख रहे हैं।
रणवीर ने इंस्टाग्राम पर टीजर शेयर करके लिखा है, महान कहानी। महान कीर्ति। ’83’ सिनेमाघरों में 24 दिसंबर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज हो रही है। टीजर आ चुका है। ट्रेलर 30 नवंबर को आएगा। दीपिका पादुकोण फिल्म में कपिल देव की वाइफ रोमी का किरदार निभा रही हैं। उन्होंने भी टीजर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button