मनोरंजन

शाहिद कपूर की ‘जर्सी’ का ट्रेलर देख यूजर्स करने लगे तुलना, ‘कबीर सिंह से

शाहिद कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जर्सी’ (Jersey Trailer) का ट्रेलर आखिरकार आज (23 नवंबर) रिलीज हो गया है। ट्रेलर लॉन्च के साथ सोशल मीडिया पर इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। स्पोर्ट्स ड्रामा इस फिल्म में एक क्रिकेटर के संघर्ष को दिखाया गया है। फिल्म में शाहिद कपूर के साथ मृणाल ठाकुर की मुख्य भूमिका है। ट्रेलर में शाहिद कपूर दमदार परफॉर्मेंस देते नजर आए। इसके साथ ही उनकी पिछली फिल्म ‘कबीर सिंह’ के साथ तुलना होने लगी है। ‘कबीर सिंह’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। ‘जर्सी’ और ‘कबीर सिंह’ का लुक काफी मिलता-जुलता है। ‘जर्सी’ का ट्रेलर रिलीज होते ही ट्विटर पर #KabirSingh ट्रेंड हो रहा है।

 

एक यूजर ने लिखा- ‘मैंने जर्सी का ट्रेलर देखा, यह क्रिकेटर का लुक कम और कबीर सिंह का लुक ज्यादा है।‘
एक यूजर ने कहा, ‘जर्सी का ट्रेलर ऐसा लगता है कि कबीर सिंह के बाद शाहिद कपूर की एक और जबरदस्त परफॉर्मेंस होने वाली है।‘
एक अन्य ने लिखा- ‘ऐसा लग रहा है कबीर सिंह 2.0 है।’
एक अन्य ने कहा, ‘टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की परफॉर्मेंस देखने के बाद कबीर सिंह अब क्रिकेटर बनने जा रहा है।’
एक यूजर लिखते हैं, ‘मुझे ऐसा लग रहा है कबीर सिंह का सीक्वल देख रहा हूं जहां उसने अपना डॉक्टर का प्रोफेशन छोड़ दिया और अब क्रिकेटर बनने की ओर ध्यान है।’
‘जर्सी’ का निर्देशन गौतम तिन्नुरी ने किया है। करीब दो साल बाद शाहिद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने जा रहे हैं। फिल्म में शाहिद के पिता पंकज कपूर का भी अहम किरदार है। ‘जर्सी’ 31 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button