जन धन खातों से एसबीआई ने काट लिए 164 करोड़ रुपये : राहुल गांधी

देश

Loading

जन-धन खातों में पैसे ट्रांसफर करने में हुई कथित धांधली को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने एक मीडिया रिपोर्ट भी साझा की जिसके मुताबिक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने जन-धन खाताधारकों के अकाउंट से कुल 164 करोड़ रुपये की राशि काट ली। इस रिपोर्ट में आईआईटी बॉम्बे की स्टडी का हवाला देते हुए यह दावा किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2017 से लेकर सितंबर 2020 तक स्टेट बैंक ने यूपीआई और रूपे कार्ड से हुई ट्रांजेक्शन के जरिए जन-धन खाताधारकों के अकाउंट में करीब 254 करोड़ रुपये इकट्ठे किए। इसके बाद बैंक ने हर खाताधारक के अकाउंट से इस दौरान 17.70 रुपये काटे।
इसको लेकर राहुल गांधी ने ट्वीट किया,