मनोरंजन

बर्तन-कपड़ों को लेकर घर में मचा घमासान, VIP तेजस्वी की टोन पर भड़के जय : बिग बॉस 15

टीवी के सबसे विवादित शोज में गिना जाने वाला बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चाओं में बना रहता है। वहीं, हाल ही में इस शो पर घरवालों के बीच जबरदस्त लड़ाई झगड़ों का दौर देखने को मिल रहा है। वहीं, मेकर्स ने जब से घर में VIP और NON VIP मेंबर्स को बांट दिया है, तब से घर में दो ग्रुप्स हो गए हैं। सिर्फ यही नहीं इसके कारण घर में बर्तन-कपड़ों जैसे बेसिक कामों को लेकर भी घमासान चल रहा है।

पसंद नहीं आई तेजस्वी की टोन
बिग बॉस 15 प्रसारित करने वाले चैनल कलर्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर शो के अपकमिंग एपिसोड को लेकर एक प्रोमो शेयर किया गया है। इस प्रोमो में देखने को मिल रहा है कि तेजस्वी प्रकाश चिल्लाते हुए खुद को VIP बता रही हैं और NON VIP सदस्यों से उनके बनाए नियम फॉलो करने के लिए कह रही हैं। हालांकि, तेजस्वी की बात कोई सुनता नजर नहीं आ रहा है। जहां एक तरफ जय भानुशाली ने साफ कर दिया है कि उन्हें तेजस्वी की टोन पसंद नहीं आई है। वहीं, प्रतीक सहजपाल और नेहा भसीन ने बर्तन-कपड़े धोने से मना कर दिया है।
VIP और NON VIP
इस वीडियो को देखकर साफ जाहिर है कि VIP और NON VIP सदस्यों के बीच घर में अब आए दिन हंगामे देखने को मिल जाएंगे। ये प्रोमो शेयर करते हुए बताया गया है- ‘बिग बॉस का घर VIP और NON VIP सदस्यों के बीच बंट गया है’। बता दें कि करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, उमर रियाज, निशांत और विशाल घर के VIP सदस्य हैं जबकि बाकी के NON VIP लिस्ट में शामिल हैं।

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button