मनोरंजन

Rajkummar Rao की दुल्हनिया Patralekha का ये वीडियो हो रहा है वायरल, साड़ी में देखकर फैंस हुए दीवाने

नई दिल्ली

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा इस समय अपनी शादी के चलते लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं। बॉलीवुड का ये कपल 14 नवम्बर को चंडीगढ़ में सात फेरे लेने वाला है। जबसे इस कपल की शादी की खबरें सामने आई है, तबसे फैंस उनकी एक झलक देखने के लिए तरस रहे हैं। आज पत्रलेखा की मेहंदी सेरेमनी  है और इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में पत्रलेखा लाल रंग की साड़ी पहनी हुई है। वीडियो में पत्रलेखा खूब चहकती हुई नजर आ रही हैं।

वीडियो पर फैंस लगातार कर रहे हैं कमेंट

पत्रलेखा के इस वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक नजर में देखने पर हर किसी को यही लगेगा कि पत्रलेखा का ये वीडियो वेडिंग वेन्यू से सामने आया है। आपको बता दें कि एक्ट्रेस का ये वीडियो कुछ महीने पुराना है। पत्रलेखा ने ये वीडियो कुछ महीने पहले ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था, लेकिन अब भी लोग इस पर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। फैंस का कहना है कि पत्रलेखा इंडियन वियर में बेहद ही खूबसूरत नजर आती हैं और लाल रंग तो उन पर खूब फब रहा है।

शादी में डिजाइनर साड़ी पहनेंगी पत्रलेखा

अपनी शादी के लिए पत्रलेखा ने कई इंतजाम किए हुए हैं। दुल्हा और दुल्हन के कॉस्ट्यूम से लेकर शादी में आने वाले मेहमानों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। बात की जाए पत्रलेखा के कॉस्ट्यूम की तो शादी वाले दिन वो जाने-माने डिजाइनर सब्यसाची की साड़ी पहनने वाली हैं।

ऐसे हुई थी पत्रलेखा और राजकुमार की मुलाकात

पत्रलेखा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जब उन्होंने फिल्म लव सेक्स और धोखा में राजकुमार राव को देखा था तो उन्हें लगता था कि वो असल जिंदगी में भी वैसे ही हैं। सिटीलाइट्स फिल्म में साथ काम करने के बाद पत्रलेखा का नजरिया राजकुमार राव के लिए पूरी तरह बदल गया था।

इस आर्टिकल को शेयर करें

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button