भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर जारी है रोजाना संक्रमण के केस में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 13,091 नए मामलों की पुष्टि हुई है और443 मरीजों की मौत हुई है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख हो गई थी
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।
