खेल

AUS vs SL ICC T20 WC 2021: ऑस्ट्रेलिया की टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी जीत, श्रीलंका को सात विकेट से हराया

नई दिल्ली

आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप के 22 वें मुकाबले में आज ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया। 155 रनों के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने 17 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल किया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से डेविड वॉर्नर ने 65 रनों की पारी खेली। श्रीलंका की तरफ से वानिंदु हसरंगा ने 2 और कप्तान दासुन शनाका ने 1 विकेट लिया। इससे पहले श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से क्रीज पर भानुका राजपक्षे 33 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से  मिशेल स्टार्क-पैट कमिंस और एडम जम्पा ने 2-2 विकेट लिए।

ALL MATCH UPDATES

10:45 PM: आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप के 22 वें मुकाबले में आज ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया है। 155 रनों के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने 17 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल किया। मार्कस स्टॉयनिस ने विजयी चौका जड़ा। स्टीव स्मिथ 28 रन बनाकर और स्टॉयनिस 16 रन बनाकर नाबाद लौटे ऑस्ट्रेलिया की ये लगातार दूसरी जीत है। 

 

 

10:37 PM: श्रीलंका को तीसरी सफलता मिल गई है। डेवि़ड वॉर्नर 65 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया को जीतने के लिए 23 बॉलों में 12 रनों की जरूरत है।

10:25 PM: 14 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 82/2 है। ऑस्ट्रेलिया को 36 बॉल में जीतने के लिए 31 रनों की जरूरत है।

10:05 PM: श्रीलंका को दूसरी सफलता मिल गई है। ग्लेन मैक्सवेल को हसरंगा ने 5 रन पर आउट कर ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका दिया है। 9 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 82/2 है।

9:55 PM: श्रीलंका को पहली सफलता मिल गई है। वानिंदु हसरंगा ने आरोन फिंच को आउट कर दिया है। फिंच ने 37 रन बनाए।

9:45 PM: 155 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए मैदान में उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 5 ओवर में बिना विकेट गंवाए 56 रन बना लिए हैं। डेविड वॉर्नर 19 और आरोन फिंच 36 रन बनाकर खेल रहे हैं।

 

9:30 PM: ऑस्ट्रेलिया 155 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए मैदान में उतर गई है। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ओपनिंग करने डेविड वॉर्नर और आरोन फिंच आए हैं। 

 

 

9:15 PM: श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया को जीतने के लिए 155 रन चाहिए। 

8:45 PM: 18 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 135/6 है। श्रीलंका की तरफ से क्रीज पर भानुका राजपक्षे और चमिका करुणारत्ने हैं। 

8:35 PM: ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ मैच में शानदार वापसी की है। श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। 13 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 95/5 है।

 

 

 

 

8:25 PM: ऑस्ट्रेलिया को तीसरी सफलता मिचेल स्टार्क ने दिलाई। उन्होंने  कुसल परेरा को 35 रन पर आउट किया। श्रीलंका का स्कोर 11 ओवर के बाद 88 रन पर 3 विकेट है।

 

 

8:15 PM: 10 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 79 रन है। ऑस्ट्रेलिया को दूसरी सफलता एडम जम्पा ने चरिथ असलंका को 35 रन पर आउट करके दिलाई। 

 

 

 

7:48 PM: ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को पहला झटका दे दिया है। पैट कमिंस ने पथुम निसंका को 7 रन पर आउट किया। 4 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 41 रन है। इस समय क्रीज पर कुसल परेरा और  चरिथ असलंका हैं। 

 

 

7:30 PM:  श्रीलंका की तरफ से ओपनिंग करने के लिए कुसल परेरा और पथुम निसंका आए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। 

7:20 PM: श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: दासुन शनाका (कप्तान), कुसल परेरा ,पथुम निसंका, चरिथ असलंका, अविष्का फर्नांडो, वानिंदु हसरंगा, भानुका राजपक्षे, चमिका करुणारत्ने, दुष्मांता चमीरा, लाहिरु कुमारा, महेश थीकसाना 

7:15 PM: ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: आरोन फिंच (कप्तान), डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मैथ्यू वेड,  ग्लेन मैक्सवेल, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड

7:00 PM: ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंंदबाजी का फैसला लिया है।

 

 

इस आर्टिकल को शेयर करें

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button