लखीमपुर खीरी घटना को हिंदू बनाम सिख लड़ाई में बदलने की कोशिश की जा रही है।: वरुण गांधी

Breaking News

लखीमपुर घटना को हिंदू Vs सिख की लड़ाई में बदलने की हो रही है कोशिश : वरुण गांधी

लखीमपुर खीरी घटना को लेकर लगातार अपनी ही सरकार को निशाने पर ले रहे बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि लखीमपुर खीरी को हिंदू बनाम सिख लड़ाई में बदलने की कोशिश की जा रही है, जोकि अनैतिक और झूठा आख्यान है।

पीलीभीत से बीजेपी सांसद ने रविवार को ट्वीट करते हुए कहा, लखीमपुर खीरी को हिंदू बनाम सिख लड़ाई में बदलने की कोशिश की जा रही है। यह न केवल एक अनैतिक और झूठा आख्यान है, इन दोषों की रेखाएं बनाना और उन घावों को फिर से खोलना खतरनाक है जो एक पीढ़ी को ठीक करने में लगे हैं। हमें राष्ट्रीय एकता से ऊपर राजनीतिक लाभ नहीं रखना चाहिए।

 

 

बता दें कि 3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी में हुई हिंसक घटना के बाद से वरुण गांधी लगातार किसानों के समर्थन में ट्वीट करते हुए योगी सरकार को निशाने पर ले रहे हैं। उन्होंने हाल ही में पीड़ित परिवारों के लिए इंसाफ और दोषियों के लिए सजा की मांग करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खत भी लिखा था।

 

वहीं उन्होंने घटना के दो वीडियो अलग-अलग ट्वीट में साझा करते हुए इन्साफ की मांग की थी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि प्रदर्शनकारियों को हत्या से चुप नहीं कराया जा सकता। मासूम किसानों का जो खून बहा है उसकी जवाबदेही तय होनी ही चाहिए और न्याय मिलना ही चाहिए। किसानों को के सामने ऐसा संदेश नहीं जाना चाहिए कि हम क्रूर हैं।’