देश

केरल में Red Alert, Monsoon की वापसी बनी पहेली, कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका

नई दिल्ली ,7 अक्टूबर।

देश में इस वक्त जो मौसम का हाल है, वो वैज्ञानिकों के लिए भी पहेली बना हुआ है।आईएमडी ने कहा था कि देश से मानसून की विदाई 6 अक्टूबर से हो जाएगी लेकिन इसके बावजूद उसने खुद अगले तीन दिनों के लिए देश के कई राज्यो भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है। उसने उत्तर से लेकर दक्षिण तक अगले तीन दिनों के लिए राज्यों में अलर्ट जारी किया हुआ है।

 

 

 

 

मौसम विभाग ने केरल में ‘रेड अलर्ट’ तो कर्नाटक, तमिलनाडु में’ यलो अलर्ट’ जारी किया है। उसने केरल में मछुआरों को भी अगले तीन दिनों के लिए समुद्र में जाने से रोका है। तो वहीं आईएमडी का ताजा ट्वीट कहता है कि10 अक्टूबर, 2021 के आसपास उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

जबकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काईमेट के मुताबिक तो राजस्थान और गुजरात से मानसून की वापसी हो गई है और अगले दो दिनों के अंदर ये कश्मीर, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान या यूपी से भी विदा हो जाएगा लेकिन इस दौरान इन राज्यों में बारिश होगी। तो वहीं आंध्र प्रदेश, तेलंगाना , कर्नाटक, कोंकण और गोवा, महाराष्ट्र , , पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत में जमकर बारिश हो सकती है। इसलिए यहां पर अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को सेहत के प्रति सचेत रहने के लिए कहा है।

ओडिशा, आंध्र प्रदेश राजस्थान, गुजरात में भी बारिश का माहौल

जिसके अगले 4-5 दिनों में दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ने की संभावना है इस कारण ओडिशा, आंध्र प्रदेश में इन दिनों काफी बारिश हो सकती है और इसका असर आस-पास के राज्यों में पड़ेगा। इस दौरान तेज हवाएं चल सकती है और गरज के साथ बिजली चमक सकती है।तो वहीं इसका असर तमिलनाडु, कर्नाटक और लक्षद्वीप में भी देखने को मिलेगा। अगले 5 दिनों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। जबकि अगले तीन दिनों में दिल्ली-एनसीआर में भी हल्की बारिश हो सकती है। तो वहीं राजस्थान, गुजरात में भी बारिश का माहौल बनता दिखाई दे रहा है।

 

 

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button