देश

चुनाव प्रचार करने गुजरात पहुंचे मनीष सिसोदिया ने भरी हुंकार, बोले- गांधीनगर के लोग बदलाव चाहते हैं, “AAP” मजबूत विकल्प

गांधीनगर से मनीष सिसोदिया की चुनावी हुंकार: 

दिल्ली की सत्ता में काबिज आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने राजनीतिक दायरे को बढ़ाने के लिए देश के अन्य राज्यों में भी अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए चुनावी मैदान में उतर रहे है। इस कड़ी में आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने बुधवार को दावा किया।

गुजरात की राजधानी गांधीनगर के लोग बदलाव चाहते हैं और उनकी पार्टी सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी तथा विपक्षी दल कांग्रेस का एक मजबूत विकल्प बन कर उभरी है। गांधीनगर महानगर पालिका (जीएमसी) के तीन अक्टूबर को होने वाले चुनाव से पहले सिसोदिया एक रोडशो में भाग लेने गांधीनगर आए थे।

भाजपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे सिसोदिया: 

उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि शहर के लोगों ने अतीत में कांग्रेस को मौका दिया था लेकिन पार्टी ने लोगों के जनादेश का अपमान किया और भाजपा को महानगर पालिका पर कब्जा करने में सहायता की। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री ने कहा, “अब गांधीनगर के लोग परिवर्तन चाहते हैं। ऐसा नहीं है कि भाजपा शुरू से यहां जीत रही है। अतीत में गांधीनगर के लोगों ने कांग्रेस को भी मौका दिया क्योंकि लोग भाजपा के शासन से खुश नहीं थे। लेकिन चूंकि कांग्रेस ही एक विकल्प था इसलिए लोगों ने बदलाव लाने के लिए उस पार्टी को वोट दिया।”

सिसोदिया ने कहा, “लेकिन दुर्भाग्य से, कांग्रेस कमजोर रही। पार्टी ने लोगों के जनादेश को धोखा दिया और अंततः भाजपा को सत्ता हथियाने में उसकी सहायता की। लेकिन अब आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और भाजपा दोनों का मजबूत विकल्प बनकर उभरी है। मुझे पूरा विश्वास है कि हम इस चुनाव में जीतेंगे।”

सिसोदिया ने कांग्रेस-भाजपा पर लगाया मिलीभगत का आरोप: 

सिसोदिया जीएमसी के 2016 में हुए चुनाव का हवाला दे रहे थे जब कांग्रेस और भाजपा दोनों को 32 में से 16-16 सीटें मिली थीं। दोनों दलों को ‘ड्रा ऑफ लॉट्स’ के जरिये बोर्ड निर्माण करने का बराबरी का मौका मिला था लेकिन अंत समय में कांग्रेस के पार्षद प्रवीण पटेल भाजपा में शामिल हो गए और निकाय संस्था में भाजपा को सत्ता में लाने में मदद की।

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button