IPL 2022 Purple Cap: पर्पल कैप की रेस में नटराजन ने KUL-CHA को दी कड़ी टक्कर, जानिए टॉप-5 में शामिल गेंदबाजों के नाम

रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए लीग के 46वें मैच के बाद IPL 2022 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप-5 में KUL-CHA (कुलदीप-चहल ) का दबदबा बना हुआ
नई दिल्ली
IPL 2022 Purple cap: आईपीएल 2022 में अब तक 46 मुकाबले खेले जा चुके हैं और राजस्थान रॉयल्स के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra chahal) सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप पर बने हुए हैं। चहल ने 9 मैचों में 19 विकेट झटके हैं और पर्पल कैप (IPL 2022 Purple cap) इस समय उन्हीं के पास बरकरार है। रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए लीग के 46वें मैच के बाद IPL 2022 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप-5 में KUL-CHA (कुलदीप-चहल ) का दबदबा बना हुआ है।
खिलाड़ी | मैच | विकेट | |
1. | युजवेंद्र चहल | 9 | 19 |
2. | कुलदीप यादव | 9 | 17 |
3. | टी नटराजन | 9 | 17 |
4. | वानिंदु हसरंगा | 10 | 15 |
5. | उमरान मलिक | 9 | 15 |
कुलदीप के नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है, जो 9 मैचों में 17 विकेट चटकाने में सफल हुए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के टी नटराजन के भी 9 मैचों में 17 विकेट है, लेकिन वह इस समय तीसरे नंबर पर बने हुए हैं। आईपीएल के इस सीजन के पर्पल कैप की रेस में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के वानिंदु हसरंगा ने एक बार फिर से टॉप-5 में एंट्री कर ली है। हसरंगा के 10 मैचों में 15 विकेट है। उनके अलावा इस सीजन में अपनी पेस से सबका ध्यान अपनी ओर से आकर्षित करने वाले सनराइजर्स हैदराबाद के उमरान मलिक 9 मैचों में 15 विकेट के साथ पांचवें पायदान पर मौजूद हैं।