खेल

भारत की पैरा शूटर अवनि लेखरा ने रचा इतिहास, पैरालंपिक रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

भारत की अवनि लेखरा ने सोमवार को 249.6 के विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल एसएच 1 में टोक्यो पैरालंपिक खेलों में देश के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता

टोक्यो।

भारत की अवनि लेखरा ने सोमवार को 249.6 के विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल एसएच 1 में टोक्यो पैरालंपिक खेलों में देश के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। 19 वर्षीय अवनि को 2012 में एक कार दुर्घटना में रीढ़ की हड्डी में चोट लग गई थी। अवनि ने फाइनल के लिए सातवें स्थान पर क्वालीफाई किया, लेकिन फाइनल में शानदार प्रयास के साथ शीर्ष पर पहुंच गई।

चीन की महिला शूटर झांग कुइपिंग 248.9 स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रही। जबकि यूक्रेन की इरिना शेतनिक ने कुल 227.5 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया।

इसी के साथ भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में पांचवा पदक जीत लिया है। इससे पहले आज ही पुरुष डिस्कस थ्रो एफ56 वर्ग में योगेश काथुनिया ने रजत पदक जीता।

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button