गोपालगंज में प्रेमिका ने दी पुजारी को दर्दनाक मौत, चाची और भाई के साथ दिया हत्या को अंजाम

बीते दिनों बिहार (Bihar) के गोपालगंज (Gopalganj) में एक पुजारी की हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या की मिस्ट्री सुलझा ली है। जाँच में खुलासा हुआ है कि नेहा कुमारी ने अपनी चाची और भाई के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। तीनों ने मिलकर हत्या की ऐसी साजिश रची कि जो कोई भी सुने उसके रौंगटे खड़े हो जाएं। हत्या के बाद से इलाके में तनाव फैला हुआ था। लोगों ने पलिस की टीम पर भी हमला किया था जिसे लेकर भी पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।
- पुलिस ने मर्डर केस का किया खुलासा
- नेहा ने चाची और भाई के साथ मिलकर रची हत्या की साजिश
- हत्या के बाद से इलाके में तनाव
- पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की
इसलिए रची हत्या की साजिश
पुलिस को दिए गए बयान में आरोपियों ने बताया कि पुजारी मनोज कुमार अपनी प्रेमिका नेहा कुमारी की शादी के बाद भी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। इसी बीच नेहा अपनी चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए मायके आई।
इस दौरान पुजारी उसे ब्लैकमेल करने लगा। इसी बात से नाराज प्रेमिका ने अपने भाई और चाची के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच डाली। नेहा ने मनोज को अपने घर बुलाया और करीब चार दिन तक बंधक बनाकर रखा। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद उसकी दोनों आंखें निकाल ली गई, जीभ और गुप्तांग को भी काट दिया गया।
हफ्ते भर से लापता था मनोज
मनोज 10 दिसंबर को मंदिर से गायब हो गया था। मनोज को बड़े भाई ने उसके खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई थी। जिसके बाद 16 दिसंबर को मनोज का शव गांव में ही झाड़ी से बरामद किया गया था।
100 से ज्यादा लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
मनोज की हत्या के बाद से ही क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई थी। गुस्साई भीड़ ने पुलिस के उपर पथराव भी किया और गाड़ी को नुकसान भी पहुँचाया। घटना को लेकर सारण क्षेत्र के डीआईजी विकास कुमार ने कहा कि मामले में FIR दर्ज कर ली गयी है जिसमें 25 नामजद और तकरीबन 100 अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाया गया है।
पुलिस ने पत्थरबाजी करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने समेत अन्य संगीन धाराओं के तहत FIR दर्ज की है।