देश

गुजरात : कांग्रेस कार्यालय के बाहर पथराव की राहुल ने की निंदा, बोले- BJP हिंदुत्व के सिद्धांतों को नहीं समझती

भाजपा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन पर हमला करने का आरोप लगाया। दोनों पार्टियों ने दावा किया कि इस हमले में उनके कार्यकर्ता घायल हो गए।

अहमदाबाद

लोकसभा में सोमवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा हिंदुओं पर किए गए टिप्पणी के बाद गुजरात में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हंगामा हुआ। अहमदाबाद में कांग्रेस पार्टी कार्यालय के बाहर दोनों गुटों के बीच पथराव भी हुआ। पार्टी कार्यालय के बाहर हुए हिंसा पर राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हिंसा और नफरत फैलाने वाले भाजपा के लोग कभी भी हिंदुत्व के सिद्धांतों को नहीं समझते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी निंदा करते हुए इसे कायरतापूर्ण हमला बताया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “गुजरात कांग्रेस कार्यालय पर कायरतापूर्ण और हिंसक हमला भाजपा और संघ परिवार के बारे में मेरी बात को और मजबूत करता है। हिंसा और नफरत फैलाने वाले भाजपा के लोग हिंदू धर्म के मूल सिद्धांतों को कभी नहीं समझते हैं।”

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आगे कहा, “गुजरात की जनता उनके झूठ को स्पष्ट रूप से समझती है। वह भाजपा सरकार को सबक सिखाएगी। मैं यह फिर से बोल रहा हूं, इंडी गटबंधन गुजरात में जीतेगी।” पालडी क्षेत्र में दोनों गुटों के बीच पथराव के बाद कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।

भाजपा ने लगाया आरोप
भाजपा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन पर हमला करने का आरोप लगाया। दोनों पार्टियों ने दावा किया कि इस हमले में उनके कार्यकर्ता घायल हो गए। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। स्थानीय टीवी चैनलों में वीडियो जारी किया, जिसमें दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं को एक-दूसरे को धक्का-मुक्की करते देखा गया। वीडियो में कुछ लोगों को पथराव करते हुए भी देखा गया।

गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष हिम्मत सिंह पटेल ने कहा कि राहुल गांधी के बयान के बाद भाजपा कार्यकर्ता हताश होकर कांग्रेस कार्यालय के बाहर हमले कर रहे हैं। वे पुलिस की अनुमति के बिना प्रदर्शन कर रहे हैं। यह गुजरात में कानून व्यवस्था के पतन का प्रमाण है।

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button