Breaking News

महंगाई-अपराध से समाज का हर वर्ग पीड़ित,केंद्र और UP सरकार ने जनता को संकट में धकेलने का पाप किया : प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये झांसी में आयोजित कांग्रेस पदाधिकारियों के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकारों ने जनता को संकट में धकेलने का पाप किया है। महंगाई, अपराध, हत्या, लूट, बलात्कार, भ्रष्टाचार से समाज का हर वर्ग पीड़ित है जिससे छुटकारा दिलाने के लिये कांग्रेस की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

 

पार्टी देश के समक्ष खड़ी चुनौतियों से मुकाबला करने में हमेशा आगे रही 

वाड्रा ने कहा कि कांग्रेस देश के समक्ष खड़ी चुनौतियों से मुकाबला करने में हमेशा अग्रणी भूमिका में रही है, वह देश के लिये अपना सब कुछ कुर्बान करने वाली भूमिका को निभाना अच्छी तरह जानती है आज देश के हालात मौजूद सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण विपरीत हो चुके है, बेतहाशा बढ़ती महंगाई, गरीबी, कुपोषण, अपराध के साथ-साथ लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान व संवैधानिक संस्थाओं के समक्ष खड़ी चुनौतियों से केवल कांग्रेस ही मुकाबला कर सकती है उसके लिए सबको सक्रिय भागीदारी निभानी पड़ेगी।

 

 केंद्र और UP सरकार ने जनता को संकट में धकेलने का पाप किया 

 

उंन्होने कहा कि देश के हर वर्ग की पीड़ा को हरने का हमारा इतिहास भी है, वर्तमान भी और भविष्य भी इसलिये हमारी पहली प्राथमिकता देश और जनमानस है, उसके साथ खड़ी होकर उनकी पीड़ा व दर्द को साझा करने के साथ उससे मुक्ति के लिये मेहनत से काम करना है। वाड्रा ने कहा कि वर्तमान समय मे केंद्र व उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकारों ने जनता को संकट में धकेलने का पाप किया है। निर्धन हो या मध्यम वर्ग या समाज का कोई भी वर्ग वह बढ़ती महंगाई, अपराध, हत्या, लूट, बलात्कार, भष्टाचार से पीड़ित है, कांग्रेस मजबूती के साथ महंगाई, बेरोजगारी, पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के दामो में वृद्धि के विरूद्व भाजपा सरकार से सवाल भी करेगी और आंदोलन भी करेगी।

 

जनता को राहत देने की रणनीति से सरकार हमेशा की तरह दूरी बना कर रखती है 

 

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराध की बयार बह रही है, शोषित,वंचित दलितो का उत्पीड़न योगी सरकार का प्रमुख एजेंडा है, अपराधिय को मौन समर्थन स्थितियों को विस्फोटक बनाता जा रहा है और सरकार जनता को राहत देने की रणनीति से हमेशा की तरह दूरी बनाए हुए है। कांग्रेस महासचिव ने कहा भाजपा सरकार के पास कोई विजन नही है वह युवाओं, बेरोजगारों के साथ छल का सहारा लेकर उत्तर प्रदेश में उनके साथ अन्याय कर रही है, सवालों के उत्तर देने के स्थान पर वह झूठ बोलती है और जवाबदेही से बचती है, भाजपा सरकार बेरोजगार युवा नौकरी के लिये आंदोलित है, वह भटक रहे है, सरकारी नौकरिया भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है, नौकरियों के लिये चयनित अभ्यर्थी नियुक्ति पाने के लिये दर-दर की ठोकरे खा रहे है।

 

आगामी विधानसभा चुनावों में संगठन व कार्यकर्ताओं के सुझाव बहुत महत्वपूर्ण होंगे

 

उन्होने प्रशिक्षण शिविर को सम्बोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि देश अनेक प्रकार की चुनौतियों से गुजर रहा है, हर तरफ सरकार की प्रताड़ना सहने को मजबूरों का एक बड़े वर्ग त्रासदीपूर्ण जीवन जीने के लिये विवश है। कांग्रेस कार्यकर्ताओ के समक्ष बड़ी जिम्मेदारी है उसका निर्वहन करना है। आगामी विधानसभा चुनावों में संगठन व कार्यकर्ताओं के सुझाव बहुत महत्वपूर्ण होंगे, संगठन विचारों व कार्यकर्ताओं की मेहनत से खड़े होते है, यह प्रशिक्षण शिविर कांग्रेसजनों के लिये बहुत महत्वपूर्ण है।

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button