खेल

ENG vs SL: इंग्लैंड ने श्रीलंका को तीसरे टी20 में हराकर किया क्लीन स्वीप, जॉनी बेयरस्टो और मलान ने खेली तूफानी पारी

नई दिल्ली

इंग्‍लैंड और श्रीलंका के बीच शनिवार को तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला गया। इंग्लैंड ने साउथम्‍प्‍टन में खेले गए तीसरे टी20 मैच में श्रीलंका को 89 रन से हराकर क्लीन स्वीप किया। इग्लैंड ने 3-0 से सीरीज अपने नाम की। श्रीलंका की टीम 181 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 91 रन पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड की तरफ से डेविड विली ने तीन विकेट लिए जबकि सैम कुरैन ने दो विकेट झटके। अब इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज 29 जून से शुरू होगी।

शनिवार को खेले गए मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड के दोनों ओपनरों डेविड मलान और जॉनी बेयरस्टो  ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 105 रन जोड़े। मलान ने 48 गेंद गेंदों में 76 रन बनाए। अपनी पारी में मलान ने  5 चौके और 4 छक्के लगाए। मलान ने इसी के साथ अपने टी20 इंटरनेशनल करियर की 11वीं फिफ्टी जड़ी।  वहीं बेयरस्टो ने 43 गेंद पर 51 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 1 छक्का जड़ा। श्रीलंका की तरफ से दुष्मांथा चमीरा ने 17 रन देकर 4 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने के लिए श्रीलंका की टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट खोए और पूरी टीम 18.5 ओवर में 91 रन पर सिमट गई। अब दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज होगी। तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 29 जून को खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला 1 जुलाई को और तीसरा मुकाबला 4 जुलाई को खेला जाएगा। इंग्लैंड की वनडे टीम की कमान इयोन मोर्गन को सौंपी गई है। जोस बटलर चोट की वजह से वनडे सीरीज से बाहर हैं और उनकी जगह डेविड मलान को टीम में शामिल किया गया है।

वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम- इयोन मोर्गन(कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, मोईन अली, सैम बिलिंग्स, डेविड मलान, सैम कुरैन,टॉम कुरैन, लियाम डेवसन, लियाम लिविंगस्टोन, जो रूट, जॉर्ज गार्टन, जेसन रॉय , डेविड विली, आदिल रशीद, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button