लाइफस्टाइल

Miyazaki Mango: दुनिया का सबसे महंगा आम जिसकी कीमत है लाखों में, जानें- खूबियां

,नई दिल्ली

शायद ही कोई ऐसा होगा जिसे गर्मी के मौसम में आम का इंतजार न रहता हो। आम की कई किस्में आती हैं और लोग इन अलग-अलग वरायटी का मजा लेते हैं। इस वक्त चर्चा में है मियाजाकी आम जिसे इंटरनैशनल मार्केट में बीते साल 2.70 रुपये प्रति किलो बेचा गया था। मध्य प्रदेश के एक कपल ने अपने बाग में ये आम उगाया है। इस कीमती आम को चोरों से बचाने के लिए उन्होने 4 सिक्योरिटी गार्ड्स और 6-6 कुत्ते रखे हैं। यहां जानें इस आम के हेल्थ बेनिफिट्स और खासियत।

पीले नहीं लाल रंग का होता है ये आम

जबलपुर के इस कपल के बाग में मियाजाकी आम के दो पेड़ हैं। लाल रंग के इस आम को Egg of the sun भी कहा जाता है। यह आम साधारण आम से अलग दिखता है। इसका रंग पीले के बजाय लाल है। यह भारत और साउथ एशिया में काफी पॉप्युलर है। यह आम मुख्य रूप से जापान के मियाजाकी शहर में उगाया जाता है। मियाजाकी वरायटी के एक आम का वजन 350 ग्राम के आसपास होता है। इसमें शुगर की मात्रा ज्यादा होती है।

क्वॉलिटी चेक के बाद होता है एक्सपोर्ट

मियाजाकी आम में ऐंटीऑक्सीडेट्स, बीटा-कैरोटीन और फॉलिक एसिड भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये आंखों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। ये आम सुर्ख लाल रंग का होता है और इसका आकार डायनोसॉर के अंडे जैसा होता है। बताया जाता है कि जापान में यह आम खास क्लाइमैटिक कंडीशन में उगता है और क्वॉलिटी टेस्ट के बाद ही एक्सपोर्ट किया जाता है।

मियाजाकी आम के हेल्थ बेनिफिट्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर यह आम कैंसर से बचाता है। कोलेस्ट्रॉल कम करता है। स्किन के लिए फायदेमंद होता है। हीट स्ट्रोक से बचाता है और इम्यूनिटी बूस्ट करता है।

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button