मनोरंजन

B’day Special: फिल्मों में नाम कमाने के लिए दिशा पाटनी ने बीच में ही छोड़ दी थी पढ़ाई, आज हैं ग्लैमरस डीवा

मुंबई

दिशा पाटनी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 13 जून 1992  को उत्तर प्रदेश के बरेली में हुआ। दिशा के पिता जगदीश सिंह पाटनी एक पुलिस अधिकारी हैं जबकि उनकी मां एक हेल्थ इंस्पेक्टर हैं। अपने माता-पिता से अलग दिशा की रुचि ग्लैमर जगत में रही और आज की तारीख में वो अपना मुकाम बनाने में सफल रही हैं।

बीच में छोड़ दी पढ़ाई
दिशा पाटनी की बड़ी बहन खुशबू पाटनी भारतीय सेना में हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी बड़ी बहन की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। दिशा ने अपनी पढ़ाई इंजीनियरिंग से की है। उनकी शुरुआती पढ़ाई बरेली से हुई। आगे उन्होंने अमेटी यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया और बीटेक करने लगीं। हालांकि ग्लैमर इंडस्ट्री में करियर बनाने के लिए उन्होंने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी।

तेलुगू फिल्म से करियर की शुरुआत
दिशा ने अपने करियर की शुरुआत 2015 में तेलुगू फिल्म ‘लोफर’ से की। इसी साल उन्होंने टाइगर श्रॉफ के साथ म्यूजिक वीडियो ‘बेफिक्रा’ में काम किया। उन्हें बॉलीवुड में पहला ब्रेक नीरज पांडे की ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ से मिला। फिल्म महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक थी, इसमें वो उनकी गर्लफ्रेंड के रोल में थीं।

 

टाइगर के साथ जुड़ा नाम
दिशा ने अपने अब तक के करियर में ‘बागी 2’, ‘भारत’, ‘मलंग’, ‘बागी 3’ और ‘राधे’ जैसी फिल्में की हैं। निजी जिंदगी की बात करें तो दिशा का नाम टाइगर श्रॉफ के साथ जुड़ता रहा है। दोनों अक्सर साथ में डिनर डेट से लेकर शॉपिंग करते हुए दिखते हैं। हालांकि दिशा और टाइगर में से किसी ने भी अपने रिश्ते को खुलेआम कबूल नहीं किया है।

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button