उत्तरप्रदेश

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक में जा घुसी कार, 3 की मौत

नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर आज सुबह भीषण सड़क हादसे हुआ। इस घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे खड़े ट्रक में एक तेज रफ़्तार कार ने टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि रविवार सुबह पांच बजे के करीब सोनू, उसके पिता प्रताप सिंह, मां ऊषा देवी, उसके मामा संतोष कुमार और सतपाल सिंह एक कार में जनपद औरैया के बिधूना से यमुना एक्सप्रेस- वे के रास्ते दिल्ली जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि बीटा-2 थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे पर सड़क किनारे खराब खड़े एक ट्रक से उनकी कार जा टकराई। इस घटना में पांचों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने संतोष, उषा देवी तथा सतपाल को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि पिता-पुत्र सोनू तथा प्रताप की हालत नाजुक बनी हुई है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि सभी लोग दिल्ली के मोहन गार्डन, उत्तम नगर के रहने वाले हैं।

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button