World News
अमेरिका की धौंस तो देखिए! ट्रंप ने 5000 KM दूर मौजूद देश का एयरस्पेस बंद करा दिया

डोनाल्ड ट्रम्प ने वेनेजुएला के ऊपर पूरा हवाई क्षेत्र बंद घोषित कर दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने इसे एयरलाइंस, पायलटों, ड्रग डीलरों और मानव तस्करों को खुली चेतावनी बताया. यह कदम वेनेजुएला की बिगड़ती सुरक्षा, बढ़ती सैन्य गतिविधियों और मादुरो शासन पर दबाव बढ़ाने की अमेरिकी रणनीति का हिस्सा है. इससे अंतरराष्ट्रीय उड़ानों और क्षेत्रीय तनाव पर तत्काल असर पड़ सकता है.
नई दिल्ली.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को एक नाटकीय बयान जारी करते हुए वेनेजुएला के ऊपर और आसपास के पूरे हवाई क्षेत्र को बंद घोषित कर दिया. अमेरिका से 5000 किलोमीटर दूर स्थित वेनेजुएला पर ट्रंप ने पूरी धौंस जमाते हुए कहा कि अब इस क्षेत्र में कोई विमान नहीं उड़ेगा. यह आदेश ट्रंप ने अपने ट्रूथ सोशल प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट के माध्यम से दिया जिसमें उन्होंने सीधे तौर पर एयरलाइंस, पायलटों, ड्रग डीलरों और मानव तस्करों को संबोधित किया. ट्रम्प ने लिखा, “सभी एयरलाइंस, पायलटों, ड्रग डीलरों और मानव तस्करों से, कृपया वेनेजुएला के ऊपर और आसपास के हवाई क्षेत्र को पूरी तरह से बंद मानें.”
क्या है ट्रंप का प्लान?
ट्रंप इसके बाद वेनेजुएला को लेकर आगे क्या करने वाले हैं, उन्होंने यह तो साफ नहीं किया, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति के इस कदम से पूरे क्षेत्र में तनाव बढ़ता जा रहा है. इसे वेनेजुएला पर दबाव बनाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है. यह कदम अमेरिकी विमानन नियामक द्वारा पिछले सप्ताह जारी की गई चेतावनी के बाद आया है जिसमें प्रमुख एयरलाइंस को वेनेजुएला पर उड़ान भरने के दौरान संभावित खतरनाक स्थिति के बारे में आगाह किया गया था. नियामक ने देश में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति और सैन्य गतिविधियों में वृद्धि का हवाला दिया था. इस घोषणा से अंतर्राष्ट्रीय एयरलाइंस और क्षेत्रीय तनाव पर तत्काल प्रभाव पड़ने की संभावना है.

मादुरो की सत्ता को चुनौती
डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा वेनेजुएला के हवाई क्षेत्र को पूरी तरह से बंद करने का आदेश केवल एक सुरक्षा चेतावनी नहीं है बल्कि राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की सत्ता को चुनौती देने की अमेरिकी नीति में एक महत्वपूर्ण और आक्रामक वृद्धि है. यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब वेनेजुएला पहले से ही गंभीर आर्थिक संकट, राजनीतिक अस्थिरता और मादुरो शासन के खिलाफ लगे कड़े अमेरिकी प्रतिबंधों का सामना कर रहा है.

ट्रम्प ने ड्रग डीलरों और मानव तस्करों’ का जिक्र क्यों किया?
ट्रम्प की पोस्ट में एयरलाइंस और पायलटों के साथ-साथ ड्रग डीलरों और मानव तस्करो का जिक्र इस आदेश के दोहरे उद्देश्य को स्पष्ट करता है. अमेरिका वेनेजुएला में मादुरो के नियंत्रण और सैन्य गतिविधियों के कारण उत्पन्न उड़ान सुरक्षा जोखिमों को समाप्त करना चाहता है. अमेरिका ने पहले ही मादुरो को अवैध शासन घोषित किया है और वह वहां से किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों या अवैध तस्करी को रोकने पर जोर दे रहा है. यह सीधे तौर पर मादुरो शासन के खिलाफ एक आर्थिक और प्रतीकात्मक कार्रवाई है. वेनेजुएला का एयरस्पेस बंद होने से अंतरराष्ट्रीय व्यापार और कनेक्टिविटी प्रभावित होगी, जिससे पहले से ही टूटी हुई मादुरो सरकार पर और अधिक अंतर्राष्ट्रीय दबाव बनेगा.

क्या है वेनेजुएला विवाद?
वेनेजुएला का विवाद 2019 में तब गहराया जब अमेरिका और कई पश्चिमी देशों ने विपक्ष के नेता जुआन गुएडो को देश का वैध अंतरिम राष्ट्रपति घोषित कर दिया. ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने 2018 के राष्ट्रपति चुनाव को फर्जी माना था. ट्रम्प प्रशासन ने मादुरो को हटाने के लिए कड़े प्रतिबंध लगाए जिसमें वेनेजुएला की तेल कंपनी पर प्रतिबंध और मादुरो और उनके सहयोगियों पर वित्तीय कार्रवाई शामिल है. वेनेजुएला, कोलंबिया और कैरेबियन सागर के बीच स्थित होने के कारण अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के लिए एक महत्वपूर्ण ट्रांजिट प्वाइंट है. अमेरिका का यह आदेश मादुरो के साथ-साथ इन अवैध गतिविधियों के खिलाफ भी एक सीधा प्रहार है.