Breaking News

खेतों और देश की रक्षा के लिए, किसान धीरे धीरे मर रहे: राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि धरना स्थल पर कई लोगों की मौत के बावजूद किसान तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं

नई दिल्ली।

  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि धरना स्थल पर कई लोगों की मौत के बावजूद किसान तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं।

उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, “अपने खेतों और देश की रक्षा के लिए, किसान धीरे धीरे मर रहे हैं। लेकिन वे डरते नहीं हैं और अपने रुख के प्रति सच्चे हैं।”

 

 

पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सैकड़ों किसान पिछले साल 26 नवंबर से राष्ट्रीय राजधानी की कई सीमाओं पर तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं।

पिछले छह महीनों में विरोध स्थलों पर 500 से अधिक किसान अपनी जान गंवा चुके हैं। किसान तीन कृषि कानूनों को वापस लेने और अपनी उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं।

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button
Close