डेविड वॉर्नर ने टाइगर श्रॉफ बनकर आलिया भट्ट के साथ लगाए ठुमके, वीडियो हुआ वायरल

खेल

Loading

नई दिल्ली

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटर डेविड वॉर्नर सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहते हैं। वॉर्नर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस मॉर्फ वीडियों में उन्होंने टाइगर श्रॉफ की जगह अपना चेहरा लगाया है।टाइगर श्रॉफ की जगह खुद का चेहरा लगाने के बाद वो वीडियो में  बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। उनका ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है लोग इसे काफी पंसद कर रहे हैं।

डेविड वॉर्नर ने वीडियो को कैप्शन दिया है, “आप सभी की पापुलर डिमांड के बाद पेश है।” उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में  #whoami #india #song टैग भी डाले हैं। उनके इस वीडियो पर पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने भी रिएक्ट किया। उन्होंने कमेंट बॉक्सी में स्माइल वाली इमोजी पोस्ट की। वॉर्नर की वाइफ कैडिस ने भी इस वीडियो पर रिएक्ट किया। एलेक्स कैरी ने भी इस पर हंसी वाली इमोजी पोस्ट की।

गौरतलब है कि आईपीएल 2021 के स्थगित होने से पहले वॉर्नर में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा थे। एसआरएच के खराब प्रदर्शन के बाद उनसे कप्तानी वापस ले ली गई थी। उनको हटाकर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को हैदराबाद की कप्तानी सौंप दी गई थी। आईपीएल के बायो बबल में कोरोना के केस आने के बाद मई के पहले हफ्ते में लीग को स्थगित करने का फैसला किया गया था। वो इसके करीब एक महीने आइसोलेशन में रहने के बाद अपने परिवार से मिल सके थे। वॉर्नर वेस्टइंडीज दौरे में जाने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम मे शामिल हैं।