Breaking News

निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की जरुरत: अशोक गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की जरुरत बताते हुए कहा है कि जितनी मजबूत पत्रकारिता होगी, उतना ही लोकतंत्र सुदृढ़ होगा

 

जयपुर।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की जरुरत बताते हुए कहा है कि जितनी मजबूत पत्रकारिता होगी, उतना ही लोकतंत्र सुदृढ़ होगा।

अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया के जरिए हिंदी पत्रकारिता दिवस पर आज यह बात कही। उन्होंने मौके पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिंदी पत्रकारिता का देश में स्वर्णिम इतिहास रहा है। स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आज तक यह अपनी अहम भूमिका निभाती आयी है।

 

 

उन्होंने कहा कि निष्पक्ष पत्रकारिता हमारे लोकतंत्र की आवश्यकता है, जितनी मजबूत पत्रकारिता होगी, उतना ही लोकतंत्र भी सुदृढ़ होगा।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने भारतीय लोकतंत्र में आधारस्तंभ के रूप में जनमानस को जागरूक करने के लिए प्रतिबद्ध सभी पत्रकार बन्धुओं को हिन्दी पत्रकारिता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button