किसान विरोधी है BJP सरकार, कृषि को बर्बाद करने पर तुली है केंद्र:सुरजेवाला

Breaking News

Loading

सुरजेवाला का आरोप- किसान विरोधी है BJP सरकार, कृषि को बर्बाद करने पर तुली है केंद्र

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार ने खाद की कीमतें बढ़ाकर किसानों पर 20 हजार करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार डाल दिया है जिससे साफ होता है कि भारतीय जनता पार्टी सरकार किसान विरोधी है।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीपसिंह सुरजेवाला ने बुधवार को यहां विशेष संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सरकार ने मेहनतकश किसानों से आपदा के समय पर 20 हजार करोड़ रुपए खाद की कीमतें बढ़ाकर लूट को अंजाम दिया है और वह खेती को बर्बाद करने पर तुली है। उन्होंने कहा कि कृषि जन गणना के मुताबिक देश में 14.64 करोड़ किसान हैं, जो लगभग 15.78 करोड़ रकबे पर खेती करते हैं।

पिछले 6.5 साल में मोदी सरकार ने खेती उत्पाद में इस्तेमाल की जाने वाली हर चीज़ की कीमत बढ़ाकर किसान पर पहले 15 हजार रुपए प्रति हैक्टेयर सालाना का बोझ डाला और अब कोरोना की आड़ में डीएपी सहित अन्य खाद की कीमत किसान की कमर तोड़ने काम किया है। प्रवक्ता ने कहा कि 2014 में डिएपी खाद के एक बैग की कीमत 1,075 रुपए थी, जो अब बढ़कर 1,900 रुपए प्रति बैग हो गई है, यानि छह साल में कीमत दोगुनी हुई है।