मनोरंजन

बिग बॉस 15: अफसाना के पैनिक अटैक पर रश्मि देसाई ने किया कॉमेंट, बोलीं-बरतन हर घर में बजते हैं…

,नई दिल्ली

पॉपुलर पंजाबी सिंगर अफसाना खान बिग बॉस 15 में एंट्री करने के बाद से ही सुर्खियां बटोर रही हैं। घर के अंदर वह अक्सर अपना आपा खो बैठती हैं और खुद को चोट पहुंचाती नजर आती हैं। हाल की हुए एपिसोड में अफसाना को वीआईपी एक्सेस टास्क में हारने के बाद खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते दिखाया गया। अब अफसाना की इन हरकतों पर टीवी की खूबसूरत एक्ट्रेस बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट रश्मि देसाई  का रिएक्ट करते हुए पंजाबी सिंगर का बचाव किया है।

बरतन हर घर में बजते हैं

रश्मि ने अपने ट्वीट पोस्ट मे बिना किसी का नाम लिए लिखती हैं- इससे ज्यादा दुख और क्या हो सकता है कि  इतनी अच्छी प्रतिभा को कोई नहीं जानता कि वह किस दौर से गुजर रही है। इनसाइड आउट पीपीएल केवल जज और किस लिए? हम सभी अपनी और दूसरों की गलतियों से सीखते हैं। कोई दूध का धुला नहीं। उसे समझे और उसे स्पेस और सम्मान दें। बरतन हर घर में बजते हैं…।

 

रश्मि के पोस्ट पर फैंस ने किया सवाल

जैसे ही रश्मि ने यह पोस्ट किया, एक फैन ने उनसे पूछा कि क्या वह अफसाना के बारे में बात कर रही हैं। यूजर ने यह भी कहा कि इस तरह के प्रोमो को मेकर द्वारा सनसनीखेज नहीं बनाया जाना चाहिए। वहीं एक दूसरे ने पूछा क्या अफसाना की इतनी भयानकर हरकत करना सही है।  बता दें कि ये पहली बार नहीं है अफसाना को पैनिक अटैक आया है। इससे पहले भी एक टास्क के दौरान अफसाना को पैनिक अटैक आ चुका है और वह खुद मारती पीटती दिखी थीं। पहली बार में तो सलमान और बिग बॉस ने उन्हें समझा कर छोड़ दिया था, लेकिन कुछ रिपोर्ट में ये दावा किया जा रहा है कि अफसान के दोबारा उसी तरह का व्यवहार करने पर बिग बॉस ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखाने का डिसीजन लिया है।

 

 

 

इस आर्टिकल को शेयर करें

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button