मनोरंजन

KRK ने महंगाई को लेकर किया ट्वीट तो लोग करने लगे ऐसे कमेंट

महंगाई-बेरोजगारी को लेकर विपक्षी पार्टियां मोदी सरकार पर हमलावर हैं। हर दिन बढ़ती तेल की कीमतों पर सियासी घमासान देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ी है। लोग चेतावनी दे रहे हैं कि अगर स्थिति कंट्रोल नहीं की गई तो भारत में भी श्रीलंका जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। बॉलीवुड एक्टर कमाल आर. खान ने भी इस पर ट्वीट किया है।

 

“श्रीलंका जैसी हालत भारत में भी हो सकती है”: KRK ने ट्विटर पर लिखा कि “

 

 

 

 

 

 

 

आज लोग यह सोचे बिना श्रीलंका का मजाक उड़ा रहे हैं कि भारत में भी ऐसा ही हो सकता है। भारत पर सकल घरेलू उत्पाद का 90% ऋण है जबकि श्रीलंका के पास सकल घरेलू उत्पाद का 101% है। मतलब कोई बड़ा अंतर नहीं है। यह जापान, इंडोनेशिया और कई अन्य देशों में हुआ है।”
एक अन्य ट्वीट में कमाल आर खान ने लिखा कि “गरीब लोग अपनी रसोई चलाने के लिए कुछ पैसे कमाते हैं। मध्यम वर्ग के लोग अच्छा जीवन जीने और कुछ बचत के लिए लिए पैसा कमाते हैं। अमीर लोग यह तय करने के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्राओं के मूल्य की जांच करते रहते हैं कि उन्हें कब और किस मुद्रा में अपना धन रखना चाहिए।”

पिछले दिनों अजान और लाउडस्पीकर को लेकर मचे बवाल पर भी कमाल आर खान (KRK) ने ट्विटर पर लिखा कि “मेरा मानना ​​है कि हम भारतीय मुसलमान फालतू की गतिविधियों से समस्याएं बढ़ा रहे हैं। खाड़ी में मस्जिदों में अजान के लिए लाउडस्पीकर नहीं हैं। फिर भारतीय मुसलमान ऐसा क्यों करना चाहते हैं? हमें राजनीतिक दलों की मदद के लिए अनावश्यक काम करने से बचना चाहिए।”

लोगों की प्रतिक्रियाएं: KRK के इस ट्वीट पर अब लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अंशुमान नाम के यूजर ने लिखा कि “अरे भाई ये क्या हो गया आपको, इतनी ज्ञान वाली बातें भी करते हो आप?” परामनू नाम के यूजर ने लिखा कि “श्रीलंका ज्यादातर पर्यटन पर निर्भर था। कोविड पाबंदियों के चलते 2 साल से पर्यटन कारोबार चौपट हो गया था। भारत सिर्फ पर्यटन पर निर्भर नहीं है। भारत गिरते रुपये से उबर चुका है जो कुछ दिन पहले 78 था जो अब 75 हो गया है।”
युवराज सिंह नाम के यूजर ने लिखा कि “अरे वाह KRK भाई तो अब अर्थशास्त्री भी बन गया है।” प्रतीक नाम के यूजर ने लिखा कि “ये भारत में हो रहा है, अगर आप थोड़ा गहराई से देखो तो दिखाई देगा।” सागर नाम के यूजर ने लिखा कि “श्रीलंका पर कोई हंस नहीं रहा है। हमें केवल उन पर दया आती है।”
रोहित नाम के यूजर ने लिखा कि “मैंने श्रीलंका का मजाक उड़ाते हुए एक भी ट्वीट नहीं देखा। आप सिर्फ नफरत फैलाना चाहते हैं। श्रीलंका के लिए प्रार्थना करें।” एक अन्य यूजर ने लिखा कि “भाई मजे ले लो, जब तक मोदी जी हैं तब तक ऐसा कुछ नहीं होने वाला है।”

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button