पटना के श्मशान घाटों पर पहुंचे पप्पू यादव, शवों की गिनती करने के बाद बताया मौत का ये आंकड़ा…

सभी राज्य

Loading

 

पटना

बिहार में कोरोना का कहर जारी है. प्रदेश का मौसम भी पिछले दो दिनों से करवट ले चुका है. गर्मी से लोगों को राहत मिली है लेकिन इस बीच सूबे का सियासी तापमान गरमा गया है. एक तरफ जहां सरकारी आंकड़ो में कोरोना संक्रमण की रफ्तार को धीरे-धीरे अब घटता हुआ बताया जा रहा है. रविवार को सूबे में कुल 11,259 कोरोना पॉजिटिव पाए गए तो कुल 67 कोरोना मरीजों की मौत हो गई. इसी बीच राजद नेता तेजस्वी यादव और जाप अध्यक्ष पप्पू यादव ने सरकारी आंकड़ो पर सवाल खड़ा किया है.

सरकारी आंकड़े के अनुसार, राजधानी पटना सहित बिहार में अब कोरोना के मामले घटने लगे हैं. लॉकडाउन के बीच पांच दिनों बाद रविवार को नए केसों की संख्या 12 हजार के नीचे आई. वहीं 13, 364 लोगों ने इस बीमारी पर जीत हासिल की. राजधानी पटना में रविवार को कुल 26 मरीजों की कोरोना से मौत हुई जबकि पूरे बिहार में 67 कोरोना मरीजों ने अपनी जान गंवाई.

जाप नेता व पूर्व सांसद पप्पू यादव एक बार फिर चर्चे में हैं. पप्पू यादव कोरोनाकाल में सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर लगातार हमलावर हैं. वो आए दिन राजधानी पटना के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लेने पहुंच जाते हैं. इस दौरान वो सरकार पर जमकर हमला बोलते हैं. पप्पू यादव पटना के श्मशान घाटों पर भी पहुंचे और बांस घाट पर विद्युत शवदाहगृह में जलने वाले शवों की गिनती भी की.

इस बीच ट्वीटर पर एक चर्चित डॉक्टर के कोरोना आंकड़े के ट्वीट पर पप्पू यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी.उन्होंने लिखा कि मैंने खुद पटना के बांसघाट और दीघा घाट में शव की गिनती किया, प्रतिदिन 70 से अधिक लाश जलाया जा रहा है. उन्होंने लिखा कि ऐसे कम से कम तीन हज़ार श्मशान पूरे देश में होंगे. बता दें कि बिहार में कोरोना आंकड़े को लेकर आज राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी हमला बोला है.

POSTED BY: Thakur Shaktilochan

Also Rea